श्रद्धालुओं की विशेष ट्रेन झंडी दिखाते वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा।
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना के तहत बुधवार को लहरागागा से श्रद्धालुओं को श्री हजूर साहिब के दर्शन करने के लिए विशेष रेलगाड़ी रवाना हुई। इसे वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ढींढसा ने कहा कि जल्द ही सरकार की ओर से वाराणसी सहित अन्य धार्मिक स्थलों के श्रद्धालुओं को दर्शन करवाने के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा दौरान श्रद्धालुओं की जरूरतों का विशेष ध्यान रखा जाता है। रेलगाड़ी में मुफ्त खाने-पीने की सुविधा के अलावा एसटीडी की सुविधा और डाक्टरी सेवाएं प्रदान की गई हैं। इस मौके पर शिअद के जिलाध्यक्ष तेजा सिंह कमालपुर, रामपाल सिंह बैहणीवाल, गगनदीप सिंह खंडेबाद, वरिंदर एडवोकेट, बलविंदर कौर, भीमसैन, डीसी अर्शदीप सिंह थिंद मौजूद थे।