फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री हजूर साहब के लिए विशेष ट्रेन रवाना

Fri, 05 Feb 2016 03:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना के तहत वीरवार को नाभा विधानसभा क्षेत्र के श्रद्धालु विशेष रेलगाड़ी से श्री हजूर साहब के दर्शनों के  लिए रवाना हुए। ‘जो बोले सो निहाल’ के जयकारों की गूंज में बड़ी संख्या में संगत सुबह से ही रेलवे स्टेशन नाभा में पहुंचनी शुरू हो गई और सारा माहौल धार्मिक रंग में रंगा गया।
विज्ञापन


इस विशेष रेलगाड़ी को डीसी रामवीर सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) राजेश त्रिपाठी और एसडीएम नाभा अमरबीर कौर भुल्लर की ओर से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।

इस रेलगाड़ी से विधान सभा क्षेत्र नाभा के  एक हजार श्रद्धालु सचखंड श्री हजूर साहब और निकट के अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शनों के लिए रवाना हुए हैं। यह गाड़ी 9 फरवरी को नाभा लौटेगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर डीसी ने कहा कि इस यात्रा प्रति श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है और जिला प्रशासन ने भी श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने सार्थक उपाय किए हैं। 18 डिब्बों वाली इस रेलगाड़ी में 1080 यात्रियों को ले जाने की क्षमता है और सरकार की तरफ से रेलवे प्रशासन के सहयोग से श्रद्धालुओं के खाने पीने, रहने और गुरुद्वारा साहिबान के दर्शन करवाने सहित अन्य जरूरी प्रबंध मुफ्त किए गए हैं। 

दूसरी ओर आज सुबह नाभा विधानसभा क्षेत्र के श्रद्धालुओं को मुफ्त बसों से रेलवे स्टेशन पर पहुंचाया गया, जहाँ सभी श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से साथ स्वागत हुआ।

उधर राष्ट्रीय सिख संगत पंजाब के प्रधान जसबीर सिंह व मुख्तयार सिंह की अगुवाई में सचखंड एक्सप्रेस के हजूर साहिब जा रहे 280 व्यक्तियों के जत्थे का राजपुरा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।

इस मौके पर पूर्व मंत्री राजखुराना की अगुवाई में भाजपा नेताओं ने जत्थे का स्वागत करते हुए नेताओं को सिरोपा डाल कर सम्मानित किया। इस मौके पर नगर काउंसिल के प्रधान प्रवीण छाबड़ा, पार्षद शांति सपरा, हरदेव सिंह, राम सरन, सुखविंदर सिंह सुखी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें