फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: शहीद जनरल अरुण श्रीधर वैद्य को शिवसैनिकों ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं देश की रक्षा करने वाले शहीद : सिंगला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। शिव सेना बाल ठाकरे शिंदे ग्रुप पंजाब प्रधान हरीश सिंगला ने कहा कि अपने प्राणों की आहुति देकर देश की रक्षा करने वाले शहीद युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। इसलिए जिला पटियाला के प्रधान रजिंदर सिंह पवार की अगुवाई में आर्य समाज चौक स्थित पार्टी दफ्तर में वीरवार को समागम का आयोजन करके शहीद जनरल अरुण श्रीधर वैध्य को श्रद्धांजलि भेंट की गई। हरीश सिंगला और राजेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि जनरल वैध्य ने ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान अपनी ड्यूटी ईमानदारी से करते हुए पंजाब से आतंकवाद का खात्मा करने में अहम भूमिका निभाई। पवित्र श्री हरमंदिर साहिब में छिपकर बैठे आतंकवादियों को सबक सिखाया। लेकिन पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और विदेशों में बैठे खालिस्तानी आतंकवादियों को पंजाब की अमन शांति कभी भी बर्दाश्त नहीं होती है। इसलिए सुखा और जिंदा ने 10 अगस्त 1986 को पुणे में जनरल वैद्य को गोलियां मार दी थी। अपने प्राणों की आहुति देकर देश की रक्षा करने वाले जांबाज निडर सिपाहियों को शिवसेना हमेशा नमन करती आई है। आज इन लोगों की कुर्बानियों के कारण ही पंजाब में लोग सुख की सांस ले रहे हैं। इस मौके विशाल पुरी, शहरी प्रधान पटियाला, रमनदीप हैप्पी, रीना वासल, प्रियंका शर्मा, विकास पासवान, राकेश कुमार, राजेश कुमार, राजीव गौतम, दीपक, निखिल, साहिल कुमार, हेमंत, कार्तिक, रोहित, दीपक, सोमा, कार्तिके, करन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें