फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शम्भू पुलिस ने अन्य प्रदेशों से आए धान के आठ ट्रक पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
शंभू पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान चार अलग-अलग स्थानों से धान की बोरियों से लदे आठ ट्रक कब्जे में लिए हैं। पुलिस ने मौके से पांच ट्रक चालकों को तो हिरासत में ले लिया लेकिन तीन चालक ट्रक छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एएसआई मोहर सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त करते हुए गांव भूरी माजरा के पास पहुंचे। इस दौरान सूचना मिली की कुछ लोग अन्य प्रदेशों से धान लाकर पंजाब की मंडियों में बेच रहे हैं। पुलिस ने नाकाबंदी कर वहां से गुजर रहे ट्रक को कब्जे में ले लिया। चालक गुरदीप सिंह जिला मोगा को हिरासत में ले लिया गया। वहीं धान से भरे दूसरे ट्रक को कब्जे में लेकर ट्रक छोड़ कर भागे अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।
वहीं एएसआई रजिंदर सिंह ने घघर सराय के पास से ट्रक को कब्जे में लेकर ड्राइवर कुलजीत सिंह निवासी मोगा व दूसरे ट्रक चालक गुरप्रीत सिंह, फिरोजपुर को धान से भरे ट्रकों के साथ हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया है। वहीं एएसआई दर्शन सिंह ने महिमदपुर बैरियर के पास से धान से भरे दो ट्रकों को कब्जे में ले लिया। मौके से भागे ट्रक चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एक अन्य मामले में एएसआई बलकार सिंह ने सूचना के आधार पर टी प्वाइंट गांव डाहरियां के पास से धान से भरे दो ट्रक कब्जे में लेकर ट्रक चालक परमजीत सिंह निवासी तरनतारन और महिंदर सिंह निवासी फिरोजपुर को हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें