सुनाम में विजेता छात्रों को पुरस्कृत करते प्रिंसिपल व अन्य स्टाफ।
- फोटो : अमर उजाला
शहीद ऊधम सिंह सरकारी कॉलेज में प्रिंसिपल डॉ. इष्टप्रीत कौर के नेतृत्व में साइंस विभाग की ओर से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। छात्रों के पोस्टर मेकिंग व क्विज मुकाबले करवाए गए। इसमें बीएससी के तीनों वर्षों के छात्रों ने हिस्सा लिया।
पोस्टर मेकिंग मुकाबले में बीएससी फाइनल की छात्रा मलकीत कौर ने पहला, प्रियंका ने दूसरा व सर्बजीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। क्विज मुकाबले में 6 टीमों ने हिस्सा लिया। टीम सी की राधिका, मीनाक्षी, तानिया व चाहत ने इस मुकाबले को अपने नाम किया।
प्रिंसिपल ने छात्रों ने आह्वान किया कि शिक्षा के साथ मुकाबले में लगातार हिस्सा लेते रहें। इससे छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है और प्रतिभा में निखार आता है। मुकाबलों के दौरान छात्रों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है।
उन्होंने छात्रों से कहा कि ऊर्जा पैदा करने वाले पदार्थों का प्रयोग संयम से और जब जरूरी हो तभी करें। सभी विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर प्रो. सुरेश सिंगला, गगनदीप सिंह, डॉ. रमनदीप कौर, स्वर्णजीत कौर, प्रो अचला, प्रो सुनीता सिंगला, सुमित शर्मा, प्रो रजनी मौजूद थे।