फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉफी दिलाने के बहाने सात साल की मासूम से दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टॉफी देने के बहाने साथ ले जाकर सात साल की मासूम से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्ची की मां के बयान पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बच्ची की मां ने थाना अनाज मंडी पुलिस को बताया कि आरोपी रमेश कुमार किराए पर रहता है। 14 सितंबर को आरोपी उनकी सात साल की बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी तो बच्ची की मां उसे खोजने लगी। वह आरोपी के कमरे में गई तो आरोपी बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था। उसे देखकर वह फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें