पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी में फंडों में घपले करने के मामले में पुलिस ने तीन मुलाजिमों सात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संबंधित थाना अर्बन एस्टेट के इंचार्ज रौणी सिंह ने इसकी पुष्टि करते कहा कि मामले की जांच अभी जारी है और इसमें और खुलासे होने की संभावना है। गौरतलब है कि पीयू में फंडों में घपला करने के मामले में यूनिवर्सिटी द्वारा कराई प्रारंभिक जांच में एक सीनियर सहायक, एक महिला सुपरिंटेंडेंट और एक चौथा दर्जा मुलाजिम का नाम सामने आया था। जांच में सरकारी फंडों को अपने खातों में डलवाने वाले जाली लाभपात्रियों बारे में भी पता चला था। यूजीसी की ओर से प्रोजेक्टों व शोध के लिए भेजी ग्रांट के इस्तेमाल करने में यह घपला किया गया था। उधर, वीसी प्रोफेसर अरविंद ने कहा कि जैसे ही मामला सामने आया, तो जांच कराके आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कराई गई। उन्होंने साफ किया कि भ्रष्टाचार किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।