फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में सात दिन बारिश का अलर्ट: हल्की बरसात से तापमान में नहीं होगा इजाफा, मानसून हो गया है सुस्त

Sat, 08 Aug 2026 09:38 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला

सार

मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, पटियाला और मोहाली जैसे कई उत्तरी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं, अमृतसर, जालंधर, बठिंडा, लुधियाना और संगरूर समेत अन्य कई जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
बरसात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में मानसून कमजोर पड़ गया है। आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां कम रहेंगी। मौसम विभाग ने शनिवार से 13 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है।
विज्ञापन


इस दौरान भारी बारिश से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, पटियाला और मोहाली जैसे कई उत्तरी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं, अमृतसर, जालंधर, बठिंडा, लुधियाना और संगरूर समेत अन्य कई जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। शुक्रवार को पंजाब के तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ। पारा सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे बना हुआ है। बठिंडा में सबसे अधिक 36.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की कमी आई। लुधियाना का न्यूनतम पारा 23.8 डिग्री रहा।

प्रमुख शहरों का तापमान
अमृतसर का अधिकतम पारा 32.6 डिग्री और लुधियाना का 30.4 डिग्री रहा। पटियाला में 31.8 डिग्री, पठानकोट में 33.9 डिग्री और एसबीएस नगर में 29.9 डिग्री दर्ज किया गया। फाजिल्का का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री और फिरोजपुर का 32.6 डिग्री था। न्यूनतम तापमान में अमृतसर का 26.1 डिग्री, पटियाला का 27.0 डिग्री और पठानकोट का 26.1 डिग्री रहा। बठिंडा का न्यूनतम पारा 28.8 डिग्री और रूपनगर का 24.3 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें