फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में प्रचंड गर्मी: 44 डिग्री के पार हुआ पारा, राहत के आसार भी नहीं; अगले पांच दिन हीट वेव की चेतावनी

Thu, 21 May 2026 09:10 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मौसम केंद्र ने चंडीगढ़ के लिए 21 मई से 26 मई तक के लिए हीट वेव से सीवियर हीट वेव यानी भीषण लू की चेतावनी जारी की है। इस दौरान मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में भीषण गर्मी के बीच चेहरे पर पानी के छींटे मारती युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में गर्मी ने अब प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री ज्यादा है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फिलहाल चंडीगढ़ में 5 दिनों तक लोगों को गर्मी से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 21 मई को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहेगा। न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

22 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। 23 मई को आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 24 और 25 मई को मुख्य रूप से साफ आसमान के साथ पारा फिर चढ़ेगा और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें