फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: पटियाला में पार्टी के दौरान स्कूली छात्र की तेजधार हथियार से हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी रंजिश के चलते पड़ोस में रहने वाले युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। रणजीत नगर इलाके में रविवार देर रात रंजिश के चलते 17 साल के स्कूली छात्र तनवीर की हत्या कर दी गई। वह अपने दोस्तों के साथ घर की छत पर जलसा कर रहा था कि तेजधार हथियार से उस पर हमला किया गया।
मृतक तनवीर 9वीं कक्षा का छात्र था। इस खूनी झड़प के बाद पूरे इलाके में डर और दहशत का माहौल है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है पर अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस अधीक्षक मोहित अग्रवाल ने बताया कि पड़ोस के नौजवानों से पुरानी रंजिश को लेकर बहस हुई थी। बात बढ़ने पर मामला हाथापाई और हिंसक झड़प में बदल गया। विरोधी पक्ष ने तनवीर पर तेजधार हथियार से हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की जांच और कार्रवाई
हमले से तनवीर गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया और अस्पताल ले जाने पर उसने दम तोड़ दिया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को परीक्षण के लिए भेजा। घटनास्थल का जायजा लिया गया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई। पुलिस अधीक्षक मोहित अग्रवाल ने हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि त्रिपड़ी थाने में हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज है और पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें