फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: सनी देओल और प्रीति जिंटा के साथ अटारी रेलवे स्टेशन पर फिल्माए गए सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। भारत और पाकिस्तान सीमा पर समझौता एक्सप्रेस और मालगाड़ी के लिए बनाए गए अंतरराष्ट्रीय अटारी रेलवे स्टेशन पर अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने वीरवार को फिल्म की शूटिंग की। यहां फिल्म लाहौर 1947 की शूटिंग के दृश्यों को मंजूरी मिल गई है। शूटिंग से पहले रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। जीआरपी, आरपीएफ और पंजाब पुलिस को गेट पर तैनात किया गया है। इस रूट पर लंबे समय से समझौता एक्सप्रेस ट्रेन और मालगाड़ी का परिचालन बंद है। मुख्य द्वार से शूटिंग करने वालों को पहचान पत्र देखने के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा था। रेलवे स्टेशन के बाद निर्देशक राज कुमार संतोषी, सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल कुछ अन्य लोगों के साथ भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित पुल मोरां वाला में शूटिंंग की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें