फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के हक में उतरे सफाई कर्मी, दिल्ली रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। सफाई सेवक यूनियन पंजाब का जत्था शनिवार को पटियाला से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। बड़ी संख्या में विभिन्न जिलों के सफाई कर्मी अपने वाहनों पर सवार होकर झंडे, बैनर लेकर शुक्रवार रात पटियाला पहुंचे। दिल्ली रवाना होने से पहले मुलाजिमों ने डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा के पास इकट्ठा होकर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पंजाब सबार्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन के वरिष्ठ उप प्रधान दर्शन बेलूमाजरा ने कहा कि मुलाजिम जहां अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं वहीं किसानी संघर्ष में भी अपना हिस्सा डाल रहे हैं। किसानी बची, तो ही देश की आर्थिक हालत में सुधार होगा। कहा कि दिल्ली पहुंचकर यह काफिला व्यापक रूप धारण करेगा। इसमें सारे पंजाब के नगर निगमों, नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों के बड़ी गिनती में सफाई कर्मी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें