फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: पटियाला के गुरुद्वारा में बेअदबी, गुटका साहिब के अंग फटे हालत में मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान करके काबू किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पटियाला में थाना घन्नौर के अधीन पड़ते गांव संजरपुर के एक व्यक्ति की ओर से गुरुद्वारा साहिब में गुटका साहिब के अंग फटे हालत में फेंक कर बेअदबी करने की घटना सामने आई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करके उसके खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नरिंदर सिंह के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

संजरपुर के ही रहने वाले हेड ग्रंथी मेहर सिंह की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक वह बीते कईं सालों से गुरुद्वारा चोटाला साहिब में सेवा कर रहे हैं। 18 अप्रैल की तड़के करीब सवा तीन बजे उन्हें पता चला कि गुरुद्वारा साहिब के मेन गेट पर और अंदर की तरफ वृद्ध गुटका साहिब के अंग बिखरे पड़े हैं। इसकी सूचना पर उन्होंने तुरंत गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों को बुलाकर पूरी सिखी मर्यादा के साथ सभी अंगों को उठाया और फिर अंदर रख लिया। इसके बाद जब गुरुद्वारा साहिब के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की, तो आरोपी की पहचान नरिंदर सिंह के तौर पर हुई। वह उसी गांव का ही रहने वाला है। फुटेज के मुताबिक आरोपी स्कूटी पर गुरुद्वारा साहिब के बाहर आता है और फिर अपने साथ लाए गुटका साहिब के अंग फटी हालत में गेट पर व अंदर फेंक देता है। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसे काबू कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें