फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में युवक समेत दो की मौत

Sat, 05 Nov 2016 03:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
accident - फोटो : demo pic
विज्ञापन
दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


बिक्रमजीत सिंह निवासी गांव सवाजपुर थाना पसियाना ने पुलिस के पास बयान दिया है कि वह अपने पिता गुरजंट सिंह (45) और संदीप सिंह के साथ थ्री व्हीलर में गांव सवाजपुर जा रहे थे। रास्ते में जब वह लोग गांव मैन के पास पहुंचे, तो किसी अज्ञात वाहन के चालक ने थ्री व्हीलर को टक्कर मार दी। इस कारण गुरजंट सिंह की मौत हो गई, जबकि बाकी दोनों घायल हो गए। 

उधर सिटी राजपुरा पुलिस ने चंडीगढ़ के राम दरबार इलाके के रहने वाले एक 35 साल के युवक की मौत के मामले में एक अज्ञात कार चालक को नामजद किया है। फेस 10 मोहाली के रहने वाले अतुल गुप्ता ने पुलिस के पास बयान दिया है कि प्राइवेट जॉब करने वाला उसका दोस्त नीरज कुमार अपने मोटरसाइकिल पर राजपुरा में दमनहेड़ी फाटक के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात कार चालक ने नीरज कुमार के मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मारी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें