फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Wed, 06 Jul 2016 05:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
मूनक में टोहाना रोड पर घग्गर दरिया दरिया के पुल के समीप ट्रक और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। गांव डूडीयां निवासी पचास वर्षीय तरसेम सिंह अपने मोटरसाइकिल पर किसी काम के लिए टोहाना की तरफ जा रहा था तो एक ट्रक ने उन्हें जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे तरसेम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। थाना मूनक के एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि सूचना पाते ही पुलिस पार्टी घटनास्थल पर पहुंच गई और पड़ताल शुरू कर दी। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक, मोटरसाइकिल और मृतक के शव को कब्जे में लेकर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें