ट्राला और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर में चाचा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चाची व भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों
घायल चंडीगढ़ में सेक्टर-32 स्थित अस्पताल में दाखिल हैं। वारदात के बाद
आरोपी चालक ट्राला मौके पर छोड़कर फरार हो गया। उसके खिलाफ पुलिस ने केस
दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरमेल सिंह निवासी गांव रूपा हेड़ी थाना
सदर संगरूर ने कोतवाली नाभा पुलिस के पास बयान दिया है कि उसका भाई बघेल
सिंह (30), चाचा रूप सिंह (45) और चाची जसमेल कौर (43) के साथ मोटरसाइकिल
पर गांव भोड़े से वापस गांव रूपा हेड़ी आ रहे थे।
रास्ते में बोड़ा
गेट से रेलवे लाइन पार करने लगे, तो इसी बीच एक ट्राला चालक ने तेज रफ्तार व
लापरवाही से ट्राला चलाते हुए मोटरसाइकिल में टक्कर मारी। इससे चाचा रूप
सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चाची व भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया।
जहां उनकी गंभीर हालत को
देखते हुए चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्राले के फरार चालक के
खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी वारदात के बाद से मौके पर ट्राला छोड़कर
फरार है। उसकी तलाश में रेड की जा रही है।