फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाप-बेटे की मौत, मां और दूसरा बेटा घायल

Tue, 18 Oct 2016 03:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
थाना शंभू के अधीन एक सड़क हादसे में बाप-बेटे की मौत हो गई। मां और छह साल दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है लेकिन अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन


सोनिया निवासी बलियाली थाना बलोगी मोहाली ने थाना शंभू पुलिस के पास बयान दिया है कि वह अपने पति सुखदेव सिंह (37), बेटे इश्मीत सिंह(9) और छह साल के बेटे के साथ बाइक पर राजपुरा जा रही थीं। रास्ते में एसवाईएल पुली के पास एक तेज रफ्तार कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। इलाज के दौरान पिता और नौ साल के बेटे की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें