फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड जनरल जेजे सिंह ने पटियाला को नानका शहर बताते हुए वोट बनवाई

Sat, 07 Jan 2017 02:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
Vot - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
आने वाले विधानसभा चुनावों में हॉट सीट मानी जा रही पटियाला शहरी हलके में मुकाबला कैप्टन अमरिंदर सिंह और पूर्व सेना प्रमुख जनरल जेेजे सिंह के बीच होने की संभावना जताई जा रही है। अकाली दल की ओर से अभी तक इस सीट से अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया गया है।
विज्ञापन


संभावित उम्मीदवार के तौर पर सामने आ रहे जनरल जेेजे सिंह ने चुनाव के लिए अपनी ओर से तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने पटियाला को अपना नानका शहर करार देते हुए वोट बनवा ली है। गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब में माथा टेकने के बाद उन्होंने ऐलान किया कि यदि पार्टी उनको टिकट देती है तो वह चुनाव लड़ेंगे। 

जनरल जेजे सिंह के पटियाला शहर से उम्मीदवार बनने की अटकलें सामने आते ही स्थानीय अकाली लीडरशिप खामोश हो गई है। सिंह की आमद पर किसी भी स्थानीय अकाली नेता ने टिप्पणी नहीं की। यहां तक कि गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब में माथा टेकने के मौके भी उनके साथ कुछ अकाली लीडरों को छोडकर अन्य कोई नेता नहीं आया।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि स्थानीय अकाली लीडरशिप पटियाला शहरी हलके से बाहरी उम्मीदवार नहीं चाहती है। बेशक पटियाला में अकाली लीडरशिप में काफी धड़ेबंदी है। पर कोई अकाली नेता इसे पसंद नहीं कर रहा है कि उनके शहर में यहां की लीडरशिप को त्यागकर बाहर से उम्मीदवार लाकर मैदान में उतारा जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें