फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवि व रमनदीप सिंह बने बेस्ट फिजिक

Wed, 02 Dec 2015 03:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, /मंड़ी गोबिंदगढ़ साहिब
विज्ञापन
विज्ञापन
गोबिंदगढ़ पब्लिक कॉलेज अलौड़ खन्ना में पंजाब यूनिवर्सिटी बेस्ट फिजिक टूर्नामेंट 2015-16 का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि भूतपूर्व मिस्टर यूनिवर्स प्रेम चंद डोगरा और एमएल वर्मा रिटायर्ड पीसीएस-1 ने किया।
विज्ञापन


कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. नीना सेठ पजनी ने बताया कि इस टूर्नामेंट में पंजाब यूनिवर्सिटी के अधीन आते 22 कालेजों के 96 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। टूनामेंट में 60, 65, 70, 75, 80, 85 व 90 किलोभार वर्ग के खिलाड़ियों के मुकाबले कराए गए। 

उन्होंने बताया 65 किलोभार वर्ग में जीपीसी कालेज अलौड़ खन्ना के रवि कुमार ने पहला स्थान हासिल कर बेस्ट फिजिक का खिताब हासिल किया। दूसरे नंबर पर जीजीएससी चंडीगढ़ के अभिषेक और इसी कालेज के रवि तीसरे नंबर पर रहे।
विज्ञापन


70 किलोभार वर्ग में आर्य कालेज लुधियाना के रमनदीप सिंह ने पहला, जीपीसी के अखिलेश बाली दूसरे और डीएवी कालेज चंडीगढ़ के पंकज पांडे तीसरे स्थान पर रहे। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर फिजिकल एजूकेशन एंड स्पोर्ट्स विभाग पीयू चंडीगढ़ के डायरेक्टर डॉ. परमिंदर सिंह, डॉ मनमोहन कौशल, जीईएसडब्लयूटी के अध्यक्ष विमल विनोद बंसल, सचिव अनिल अग्रवाल, प्यारा सिंह कलसी, नितिन सग्गड़ ने विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें