फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंधावा ने एक बार फिर कैप्टन सरकार पर उठाए सवाल, कहा, नशे और बरगाड़ी मामले में लोग सरकार से मांग रहे हैं जवाबदेही

विज्ञापन
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू के साथ बैठक करने पटियाला पहुंचे जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने एक बार फिर कैप्टन सरकार को नशे और बरगाड़ी मुद्दे पर घेरा। रंधावा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दमदमा तख्त साहिब के सामने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शपथ ली थी कि वह पंजाब से नशा खत्म कर देंगे, लेकिन यह वादा पूरा नहीं हुआ। बरगाड़ी मामले में भी पीड़ितों को इंसाफ नहीं मिला। लोग इन मुद्दों पर अब सरकार से सवाल पूछ रहे हैं। रंधावा ने सवाल किया कि भोला रैकेट से जो छह हजार करोड़ के ड्रग्स पकड़े गए थे। उन ड्रग्स के पैसे सरकार ने कहां खपाए, इस बारे में जवाब दिया जाना चाहिए। रंधावा ने साफ किया कि उनकी कैप्टन से लड़ाई मुद्दों की है। उनका पहले भी यही स्टैंड था और अब भी है। रंधावा ने कहा कि जैसे राहुल गांधी ने कहा है कि कांग्रेस में डरने वालों के लिए जगह नहीं है। इसलिए उनके समेत कोई कांग्रेसी किसी से न डरा है और न डरेंगे। रंधावा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि रविवार की बैठक किसी तरह का कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं है। बल्कि बैठक करके पार्टी के वर्करों की हौसला अफजाई की गई है। बैठक में आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी को मजबूत करने पर विचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें