फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुरा में बड़ा हादसा टला: नए बने होटल में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू

Sat, 07 Nov 2026 09:56 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा

सार

होटल के मालिक रमेश कुमार ने बताया कि इस हादसे में जान-माल का पूरा बचाव रहा है। उन्होंने कहा कि अभी वित्तीय नुकसान का पूरा अंदाजा नहीं लगाया जा सकता, लेकिन फायर ब्रिगेड की समय पर पहुंची टीम के कारण एक बड़ी तबाही होने से टल गई।
विज्ञापन
राजपुरा के होटल में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजपुरा-सरहिंद रोड पर स्थित नवनिर्मित होटल में भीषण आग लग गई। इससे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। आग इतनी खौफनाक थी कि देखते ही देखते धुएं के जबरदस्त गुबार उठने लगे। घटना की सूचना मिलते ही राजपुरा की फायर ब्रिगेड टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार आग सबसे पहले होटल के ड्राइवर वाले एरिया में लगी, जिसने कुछ ही समय में भीषण रूप धारण कर लिया। गनीमत यह रही कि आग होटल के मुख्य हिस्से की तरफ फैलने से पहले ही फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इसे और बढ़ने से रोक लिया। अगर आग होटल की मुख्य इमारत तक पहुंच जाती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल के मालिक रमेश कुमार ने बताया कि इस हादसे में जान-माल का पूरा बचाव रहा है। उन्होंने कहा कि अभी वित्तीय नुकसान का पूरा अंदाजा नहीं लगाया जा सकता, लेकिन फायर ब्रिगेड की समय पर पहुंची टीम के कारण एक बड़ी तबाही होने से टल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें