फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में आज आंधी-बारिश का अलर्ट: तापमान में गिरावट, मंडियों में खुले में पड़े 34 लाख मीट्रिक टन धान पर संकट

Fri, 30 Oct 2026 08:08 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला

सार

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश और तेज आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। बारिश की चेतावनी से किसानों की चिंता बढ़ गई है।  
 
विज्ञापन
पंजाब में बरसात - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में बारिश और तेज हवाओं से मौसम ने करवट ली है। कई इलाकों में हल्की बारिश के बाद औसत अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश और तेज आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

वीरवार को जालंधर, नवांशहर, बलाचौर, आनंदपुर साहिब, गढ़शंकर, नंगल, होशियारपुर, मुकेरियां, गुरदासपुर और पठानकोट में तेज हवाएं चलीं और कुछ जगह हल्की बारिश हुई। सुबह-शाम ठंड भी बढ़ गई। फरीदकोट में अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अमृतसर में 30.6 और लुधियाना में 30.4 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान में भी 0.1 डिग्री की गिरावट आई।
विज्ञापन


मंडियों में धान भीगने का डर
बारिश की चेतावनी से किसानों की चिंता बढ़ गई है। प्रदेश की मंडियों में करीब 34 लाख मीट्रिक टन धान पड़ा है। बारिश होने पर खुले में रखी फसल के भीगने और खराब होने का खतरा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें