फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: सितंबर में अब तक सामान्य से 24 फीसदी कम बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में बारिश की कमी से चढ़ा पारा, सबसे अधिक 35.8 डिग्री श्री आनंदपुर साहिब में दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में सितंबर में अब तक सामान्य के मुकाबले 24 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 34.5 एमएम की सामान्य बारिश की तुलना में 26.4 एमएम की बारिश दर्ज की गई है। सोमवार को भी मानसून कमजोर रहा और केवल लुधियाना में ही 3.2 एमएम की बारिश दर्ज की गई। बारिश की कमी के चलते तापमान में 1.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। सबसे अधिक 35.8 डिग्री का तापमान श्री आनंदपुर साहिब का दर्ज किया गया। तापमान अब सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक हो गया है। मौसम विभाग ने 12 सितंबर को पंजाब में कहीं-कहीं बारिश की भविष्यवाणी की है। इससे पहले मंगलवार व बुधवार को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश पड़ सकती है।
विज्ञापन

सोमवार को अमृतसर का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री, लुधियाना का 34.1 डिग्री, पटियाला का 35.7 डिग्री, पठानकोट का 35.0, बठिंडा का 35.7 डिग्री, गुरदासपुर का 35.0, बरनाला का 34.9, फतेहगढ़ साहिब का 35.5 डिग्री, फिरोजपुर का 35.0, गुरदासपुर का 34.5 डिग्री, जालंधर का 34.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री, लुधियाना का 26.8 डिग्री, पटियाला का 26.5 डिग्री, बठिंडा का 26.0, फरीदकोट का 25.0, सबसे कम 23.7 डिग्री का पठानकोट का, जालंधर का 25.8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें