फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री प्रभु ने मांगों को जल्द पूरा करने का दिलाया भरोसा : डा. धर्मवीर गांधी

Thu, 11 Feb 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद डा. धर्मवीर गांधी ने दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु से मुलाकात करके रेल बजट 2016-17 पेश होने से पहले पटियाला व मालवा क्षेत्र की रेल समस्याओं के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन


साथ ही पटियाला के लोगों की रेल संबंधी मांगों को जल्द हल करने की मांग की। रेल मंत्री ने राजपुरा-मोहाली रेल लिंक के साथ-साथ बाकी मांगों पर तेजी के साथ अमल करने का भरोसा दिलाया। डा. गांधी ने यहां जारी बयान में जानकारी दी कि मुलाकात में रेल मंत्री ने बताया कि राजपुरा-मोहाली रेल लिंक की सर्वे रिपोर्ट आ चुकी है। अब पंजाब सरकार से जमीन चाहिए। डा. गांधी ने जल्द ही इस संबंध में सीएम बादल से मिलने की बात कही।

इससे पहले डा. गांधी उत्तरी राज्यों के संसदीय मेंबरों के साथ उत्तरी रेलवे के जनरल मैनेजर एके पुथिया से मिले। ज्ञापन में डा. गांधी ने राजपुरा-मोहाली-चंडीगढ़ रेल लिंक को 2016-17 के रेल बजट में शामिल करने पर जोर दिया। साथ ही राजपुरा-बठिंडा रेल लिंक को दोहरा करने व बिजलई करने के काम में तेजी लाने, जाखल-पटियाला रेल लिंक को बजट में शामिल करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


इनके अलावा अंबाला-लुधियाना वाया पटियाला-धुरी दिन में दो बार डेमो चलाने के लिए मांग की। नाभा रेलवे स्टेशन को ऊंचा उठाने व नया शेड बनाने के लिए भी मांग की। जीएम ने इन सभी मांगों पर विचार करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें