फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी हथियार भी सप्लाई करता था रैकेट

Sun, 17 Nov 2013 12:21 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
करोड़ों के अंतरराष्ट्रीय सिंथेटिक ड्रग मामले में पटियाला पुलिस ने शनिवार को गैरकानूनी हथियार सप्लाई रैकेट का भी भंडाफोड़ किया है।
विज्ञापन


 इसका सरगना जगदीश सिंह भोला का साथी बलजिंदर सिंह ही है, जिसे हरियाणा के सोनीपत से भोला के साथ ही पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बलजिंदर से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने लाखों की कीमत के चार पिस्टल और एक कार बरामद की है। इसके अलावा पुलिस ने केमिकल के सप्लायरों जगजीत सिंह चाहल और मनजिंदर सिंह औलख से पूछताछ के बाद चाहल की बद्दी स्थित फैक्टरी से दोबारा सर्च के दौरान 325 किलो और सुडोएफड्राइन और एफड्राइन जैसे केमिकल बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल सिंथेटिक ड्रग आइस बनाने के लिए किया जाता है।

एसएसपी हरदियाल सिंह मान ने शनिवार देर शाम पुलिस लाइन में बताया कि अब तक की बरामदगी करीब 1000 किलो हो गई है, जिसकी कीमत करीब 925 करोड़ है।

ये हथियार बरामद किए
बलजिंदर सिंह से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने चार छोटे हथियार जिनमें तीन 0.30 बोर पिस्टल और एक 0.32 बोर पिस्टल शामिल हैं, बरामद किए हैं। साथ ही एक कार भी पुलिस ने बरामद की है।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि आरोपी बलजिंदर सिंह के रैकेट में कई ऐसे स्मगलर शामिल थे, जो पाकिस्तान स्थित हथियार और ड्रग स्मगलरों से संपर्क में थे। बलजिंदर पाक के रास्ते हेरोइन की खेपों के साथ चीन में बने महंगे हथियार मंगवाता था। जांच में खुलासा हुआ है कि बलजिंदर अब तक इंटरनेशनल बार्डर के रास्ते 40 किलो हेरोइन और 14 छोटे हथियार मंगवा चुका है।एसएसपी ने बताया कि इन हथियारों की जाली दस्तावेजों के जरिये बिक्री की जाती थी।
विज्ञापन


लाइसेंसिंग ब्रांच के कर्मचारी इनको हथियारों के लाइसेंस पर दर्ज करके आम लोगों को बाजार कीमत पर बेचते थे। जांच के दौरान इस रैकेट में कई हथियार डीलरों और कर्मचारियों के बारे में जानकारी मिली है। इनके खिलाफ कानून के मुताबिक उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें