फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू स्कूल आफ मैनेजमेंट स्टडीज के कोर्सों के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू दाखिले की आखिरी तारीख सात जुलाई है और लेट फीस साथ 14 जुला

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी स्कूल आफ मैनेजमेंट स्टडीज की ओर से अपने विभिन्न पोस्ट ग्रेजुएट मैनेजमेंट कोर्सों के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विभाग की प्रोफेसर व प्रमुख डॉ. नवजोत कौर ने बताया कि महामारी व तालाबंदी के कारण स्टूडेंट्स को आ रही मुश्किलों को विशेष तौर पर ध्यान में रखकर ही इस साल दाखिला प्रक्रिया अपनाई गई है। साथ ही बताया कि दाखिले की आखिरी तारीख सात जुलाई और लेट फीस के साथ 14 जुलाई है। कोर्स की सारी जानकारी यूनिवर्सिटी और विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि स्टूडेंट्स की प्लेसमेंट ने पिछले साल का रिकार्ड तोड़ा है। इस साल 92 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने प्रमुख कारपोरेट घरानों में बहुत बढ़िया पैकेजों साथ प्लेसमेंट हासिल की है। स्टूडेंट्स द्वारा प्राप्त बड़े पैकेजों में प्रति साल 12 लाख रुपये भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस विभाग में एमबीए इंटरनेशनल बिजनेस, एमबीए (अस्पताल एवं सेहत देखभाल प्रबंधन) के अलावा एमबीए दो साल कोर्स चलाए जा रहे हैं। साथ ही इंडस्ट्री की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कोर्सों को लगातार अपडेट भी किया जाता है, ताकि स्टूडेंट्स को भविष्य में कोर्स पूरा होने पर अच्छी कंपनियों में प्लेसमेंट मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें