पटियाला। जान शीर्षक वाले अपने गीत से पंजाब में गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गायक श्रीबराड़ उर्फ पवनदीप निवासी गांव सिलवाला खुर्द जिला हनुमानगढ़ राजस्थान को पटियाला सीआईए स्टाफ ने बुधवार को अदालत में पेश किया। जहां दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने श्रीबराड़ को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। गौरतलब है कि पटियाला पुलिस ने श्री बराड़ को मंगलवार को मोहाली के सेक्टर 91 से गिरफ्तार किया था। एसएसपी विक्रमजीत दुग्गल ने बताया कि इस गायक पर गीत के जरिये संगीन जुर्म करने वालों को पनाह देने और जेलों व थानों में बंद अपराधियों को छुड़वाने के लिए प्रोत्साहित करने का आरोप है। गौरतलब है कि गायक के खिलाफ पटियाला पुलिस ने थाना सिविल लाइन में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।