पंजाबी यूनिवर्सिटी में आयोजित नवां बेसबाल राष्ट्रीय फेडरेशन कप पंजाब की मुटियारों ने जीत लिया। बारिश के चलते फाइनल मैच होने पर पुरुष वर्ग में पंजाब व दिल्ली को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। पंजाब की राजरानी और दिल्ली के विपुल को सर्वोत्तम खिलाड़ी चुना गया।
महिलाओं के फाइनल मुकाबले में पंजाब ने दिल्ली को 2-0 से हराया। मध्यप्रदेश ने चंडीगढ़ को 2-0 के साथ हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। पुरुषों का फाइनल मुकाबला बारिश के कारण नहीं हो सका।
इस पर दिल्ली व पंजाब को संयुक्त तौर पर विजेता घोषित किया गया। छत्तीसगढ़ ने चंडीगढ़ को 2-0 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता टीमों को पुरस्कार बांटने की रस्म मेजबान यूनिवर्सिटी के रजिस्टरार प्रोफेसर दविंदर सिंह ने अदा की।
पंजाब बेसबाल एसोसिएशन के प्रधान जगदीश मित्तल, भारतीय बेसबाल फेडरेशन के महासचिव डॉ. सुधीर महिंदरू और कोच सुखदेव सिंह विशेष तौर पर पहुंचे। उनके साथ डायरेक्टर स्पोर्ट्स डॉ. राजकुमार शर्मा भी मौजूद रहे।