फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में पंजाब को दो स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनल में पुरुष टीम ने मध्य प्रदेश और महिला टीम ने उत्तर प्रदेश को हराया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

पटियाला। मेघालय के शिलांग में आयोजित एनटीपीसी सीनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप में पंजाब के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दो स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। कंपाउंड वर्ग के पुरुष और महिला टीम मुकाबलों में पंजाब चैंपियन बना।
पुरुष कंपाउंड टीम में गुरनूर सिंह, संगमप्रीत सिंह बिसला, उदय कंबोज और सुखमनदीप सिंह शामिल थे। इस टीम ने फाइनल में मध्य प्रदेश को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। महिला कंपाउंड टीम में परनीत कौर, जसवीर कौर, अवनीत कौर और मनरूप कौर ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने फाइनल में उत्तर प्रदेश को मात दी। इस जीत के साथ महिला टीम ने भी गोल्ड मेडल जीत लिया। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 11 से 18 नवंबर तक आयोजित की गई थी। पंजाब की दोनों टीमों के स्वर्ण पदक जीतने से खेल जगत में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब के खिलाड़ियों की सफलता के पीछे कोच गौरव शर्मा की मेहनत और रणनीति रही। उनका मार्गदर्शन भी इसमें अहम था। खिलाड़ियों के अनुशासन, निरंतर अभ्यास और समर्पण ने टीम को यह राष्ट्रीय उपलब्धि दिलाई। डायरेक्टर स्पोर्ट्स जीवनजोत सिंह तेजा के नेतृत्व में खेलों को बढ़ावा देने के प्रयासों की भी सराहना की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें