फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में दिन का पारा और गिरा: अमृतसर और लुधियाना का सामान्य से नीचे, नंवबर मध्य तक ठंड की दस्तक

Wed, 29 Oct 2025 09:35 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

मौसम विभाग ने पंजाब में आने वाले छह दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर सुरिंदर पाल के मुताबिक पंजाब में आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे कमी का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
पंजाब में कम हो रहा पारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अधिकतम तापमान में मंगलवार को भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। पारा 0.3 डिग्री गिरा, जिससे अब अमृतसर के साथ लुधियाना का तापमान भी सामान्य के नीचे पहुंच गया है। 
विज्ञापन


पंजाब में सबसे अधिक 33.5 डिग्री का पारा समराला का दर्ज किया गया। वहीं पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 2.8 डिग्री ऊपर हो गया है। सबसे कम 14.5 डिग्री का न्यूनतम पारा गुरदासपुर का दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने पंजाब में आने वाले छह दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर सुरिंदर पाल के मुताबिक पंजाब में आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे कमी का सिलसिला जारी रहेगा। नवंबर महीने के मध्य तक पंजाब में ठंड दस्तक दे सकती है।

मंगलवार को अमृतसर का अधिकतम पारा 29.7 डिग्री (सामान्य से 0.3 डिग्री नीचे), लुधियाना का 29.8 डिग्री (सामान्य से 0.3 डिग्री नीचे), पटियाला का 30.5 डिग्री, पठानकोट का 29.6 डिग्री, बठिंडा का 32.1 डिग्री, फरीदकोट का 30.2 डिग्री, गुरदासपुर का 29.4 डिग्री, एसबीएस नगर का 29.7 डिग्री, फाजिल्का का 30.0 डिग्री, होशियारपुर का 29.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 17.4 डिग्री, लुधियाना का 16.4 डिग्री, पटियाला का 17.0 डिग्री, पठानकोट का 15.7 डिग्री, बठिंडा का 16.0 डिग्री, एसबीएस नगर का 15.9 डिग्री, फिरोजपुर का 15.9 डिग्री, होशियारपुर का 17.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें