फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में नहीं हूं : बाजवा

Tue, 04 Aug 2015 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, (सुनाम/संगरूर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने साफ किया कि वे मुख्यमंत्री बनने की रेस में नहीं हैं।
विज्ञापन


लड़ाई इसी कुर्सी की थी। हाईकमान जिसे चाहे मुख्यमंत्री बनाए। लेकिन इच्छा है कि कांग्रेस उनके नेतृत्व में पंजाब के विधानसभा चुनाव लड़कर राज्य में सरकार बनाए। पार्टी हाईकमान जो भी आदेश देगी वे उसकी पालना करेंगे। मंगलवार को यहां पार्टी नेता नवदीप सिंह मोक्खा के निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत करते बाजवा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह तथा उनके दरमियान संबंध सुधर रहे हैं और एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी बंद हो गई है।

 दोनों का लक्ष्य एक ही है और जल्द ही पंजाब कांग्रेस एकजुट हो जाएगी। उन्होंने दावा किया कि 2017 के विस चुनाव में कांग्रेस, पंजाबियों की भावनाओं को धूमिल नहीं होने देगी। बाजवा ने आरोप लगाया कि अकाली-भाजपा सरकार ने पंजाब पुलिस का पूरी तरह से सियासीकरण कर दिया है। पंजाब में एक भी आईपीएस अधिकारी एसएसपी नहीं है। पीपीएस को ही एसएसपी लगा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं पंजाब पुलिस बादल परिवार की सुरक्षा में लगी है। बाजवा ने डॉ. नवजौत कौर सिद्धू को सलाह देते कहा कि वे इसी वक्त सरकार को छोडे़ं। 2017 तक तो जनता अकाली भाजपा को अलविदा कर देगी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना करते कहा कि अब मोदी क्यों नहीं बोल रहे हैं। पिछले 15 दिन से दोनों सदन ठप पड़े हैं। इस अवसर पर कांग्रेस नेता घनशाम कंसल, राजिंदर सिंह राजा, हरिंदर सिंह, अजैब सिंह सग्गू हाजिर थे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें