फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर से ठिठुरा पंजाब: घने काेहरे ने घटाई दृश्यता, माैसम विभाग ने जारी किया छह दिनों का अलर्ट

Fri, 09 Jan 2026 08:49 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री कम दर्ज किया गया, हालांकि वीरवार को इसमें 0.1 डिग्री की मामूली वृद्धि हुई। बठिंडा में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक गिरा, जो राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा।
 
विज्ञापन
अमृतसर में घनी धुंध - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में घने कोहरे और ठंड का सितम जारी है। वीरवार को अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में कोल्ड डे की स्थिति रही। घने कोहरे के कारण अमृतसर में दृश्यता केवल 150 मीटर रही। मौसम विभाग ने आगामी छह दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें कई स्थानों पर घना कोहरा और शीतलहर की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन


पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री कम दर्ज किया गया, हालांकि वीरवार को इसमें 0.1 डिग्री की मामूली वृद्धि हुई। बठिंडा में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक गिरा, जो राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा।

पठानकोट में अधिकतम तापमान 16.3 डिग्री, जबकि अमृतसर में यह 10.4 डिग्री और लुधियाना में 12 डिग्री दर्ज किया गया। पटियाला का अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान में भी मामूली बढ़ोतरी देखी गई और यह सामान्य से 1.9 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में तापमान में और गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें