सोमवार को नौजवान भारत सभा ने लोंगोवाल के डिपो होल्डरों और खुराक सप्लाई
विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर सप्लाई इंस्पेक्टर का घेराव किया।
इसके
साथ ही लोगों ने रोष मार्च भी निकाला, जो रामलीला ग्राउंड से शुरू होकर
अलग-अलग हिस्सों से गुजरा। इस मौके पर धरने को संबोधित करते हुए नौजवान
भारत सभा के प्रदेश महासचिव भुपिंदर सिंह ने कहा कि करीब एक साल से राशन
कार्ड धारकों को गेहूं नहीं बांटी गई, केरोसिन तेल भी महज दो लीटर देकर काम
चलाया जा रहा है।
जरूरतमंद लोगों को दाल और चीनी नहीं दी जा रही
है। उन्होंने कहा कि नीले कार्ड बनकर आ गए हैं, लेकिन बांटे नहीं जा रहे।
सभा की तरफ से विभाग के इंस्पेक्टर को एक मांग पत्र सौंपा गया, जिसमें नए
बने नीले कार्ड लोगों को बांटने, डिपो होल्डरों को राशन बांटने सहित अन्य
मांगें शामिल थीं। उन्होंने चेतावनी देते कहा कि यदि इसके बाद भी उनकी
मांगों पर गौर नहीं किया गया तो संघर्ष तेज किया जाएगा। इस मौके पर सभा के
नेता गुरतेज गुरी, काला सिंह, जगदीप मंडेर, पिरथी सिंह, लवप्रीत विक्की
सहित अन्य मौजूद थे।