शहर के त्रिपड़ी इलाके के एक निजी स्कूल में अध्यापक की ओर से नर्सरी में
पढ़ने वाले एक बच्चे के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है।
मारपीट
में दौरान बच्चे की जीभ कटी है और उस पर टांके लगे हैं। खबर लिखे जाने तक
बच्चा राजिंदरा अस्पताल में भर्ती था। उधर संबंधित त्रिपड़ी थाना इंचार्ज
राजेश कुमार छिब्बड़ ने कहा कि अभी मामले की सूचना राजिंदरा से नहीं आई। जब
आएगी तो कार्रवाई करेंगे।
राजिंदरा अस्पताल में दाखिल बच्चे मनजीत
सिंह की मां लखविंदर कौर ने बताया कि उसका लड़का त्रिपड़ी के एक निजी स्कूल
में नर्सरी में पढ़ता है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे स्कूल के दो स्टूडेंट
उसके बेटे को जख्मी हालत में घर लाए। उस समय बच्चे के मुंह से खून निकल
रहा था।
बच्चे की हालत को देखकर उसे तुरंत एक प्राइवेट अस्पताल ले
जाया गया। वहां से उसे राजिंदरा अस्पताल भेज दिया गया। मां ने आरोप लगाया
कि उसके लड़के के साथ स्कूल के एक अध्यापक ने मारपीट की है। बच्चे के
थप्पड़ मारे, इस दौरान उसकी जीभ कट गई है। मां ने यह भी आरोप लगाया कि
प्राइवेट अस्पताल में इलाज दौरान आरोपी अध्यापक ने वहां पहुंच कर उसे डराने
की कोशिश भी की। लेकिन वह राजिंदरा अस्पताल आ गए।
बच्चे का इलाज
कर रहे डॉ. वरिंदर ने कहा कि बच्चे की जीभ पर गंभीर कट लगा था। इसलिए जीभ
पर तीन टांके लगाए गए हैं। बच्चे की हालत में सुधार है। लेकिन जीभ पर जख्म
होने के कारण बच्चे को फिलहाल बोलने में समस्या हो रही है।