फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण कर एनकाउंटर कराना चाहती है सरकार : पूर्व डीजीपी (जेल)

Fri, 10 Jan 2014 10:48 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व डीजीपी (जेल) शशिकांत ने आरोप लगाया है कि पंजाब सरकार उनका अपहरण करवाकर एनकाउंटर कराना चाहती है। शुक्रवार सुबह पंजाब पुलिस के मुलाजिम सिविल ड्रेस में छह-सात गाड़ियों में आए और उनके घर को घेर लिया। उनकी गाड़ियों में रस्सियां, मुंह बांधने का सामान वगैरा था। उन्हें आशंका है कि उन्हें किडनैप करके कत्ल करने के बाद कहीं फेंक दिया जाएगा। उन्हें कहीं जाने भी नहीं दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को शशिकांत ने पटियाला में एनएसयूआई के पूर्व प्रेसिडेंट हरपाल सिंह की ओर से नशों के खिलाफ जागरूकता को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करना था, लेकिन वे नहीं पहुंच पाए। हालांकि फोन पर बात करते हुए शशिकांत ने बादल सरकार पर संगीन आरोप लगाए कि जब से नशों की तस्करी में उन्होंने कई मौजूदा व पूर्व विधायकों, मंत्रियों के शामिल होने का खुलासा किया है, तब से सरकार बौखलाई हुई है।

सरकार को लग रहा था कि कहीं पटियाला में भी आज वे कोई बड़ा खुलासा न कर दें, इसलिए सुबह करीब साढ़े आठ बजे छह-सात गाड़ियों में पुलिस के मुलाजिम सिविल ड्रेस में आए और घर को घेर लिया।
विज्ञापन


उनके पड़ोसी ने बताया कि गाड़ियों में रस्सियां और मुंह बांधने का सामान था। आशंका है कि उन्हें किडनैप करके मार कर कहीं फेंक दिया जाएगा लेकिन वे डरते नहीं हैं और न ही वे किसी तरह की सुरक्षा की मांग करेंगे। अगर अदालत और सरकार वादे करे कि नशों की तस्करी में शामिल सभी आरोपियों पर कार्रवाई होगी, चाहे वह कोई भी हो, तो वे अदालत में नामों का खुलासा करने को तैयार हैं। वे इस संबंधी हलफिया बयान देने को भी तैयार हैं।

 शशिकांत ने आरोप लगाया कि नशों की तस्करी में अकाली दल के अलावा कांग्रेस व बीजेपी के कुछ लीडर भी शामिल हैं। उन्हें कहीं जाने भी नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने संबंधित पुलिस थाने में इस संबंधी शिकायत दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें