चुनाव आयोग पंजाब की हिदायतों पर जिले में सरपंचों के खाली पड़े 12 पदों और
पंचों के 51 खाली पदों के लिए ग्राम पंचायत के उपचुनाव 14 जून को कराए
जाएंगे।
एडीसी (विकास) कम एडिशनल जिला चुनाव अधिकारी राजेश त्रिपाठी
ने बताया कि जिले के आठ ब्लाकों में होने वाले उपचुनाव में वोट डालने की
प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगी। इसके बाद वोटों की गिनती का
काम पूरा किया जाएगा। पटियाला ब्लाक के गांव फरीदपुर, भूनरहेड़ी ब्लाक के
गांव जलाखेड़ी, पुनिया खानां, मगर साहिब, तेजां और बहिरू, ब्लाक राजपुरा के
गांवों भटीरस और सूरजगढ़, ब्लाक घन्नौर के गांव नसीरपुर, ब्लाक नाभा के
गांव वजीदड़ी और ब्लाक समाना के दो गांवों बिजलपुर और बस्ती बाहमनां में
सरपंचों के उपचुनाव होंगे।
ब्लाक पटियाला के गांव सुनियारहेड़ी के
वार्ड नंबर पांच, महिमदपुर अराइयां के वार्ड नंबर एक, नंदपुर केशों के
वार्ड नंबर एक, असामपुरा के वार्ड नंबर तीन, रणजीत नगर के वार्ड नंबर दो,
बरसट के छह, खेड़ी मानियां के दो, ब्लाक सन्नौर के गांव काकेपुर के वार्ड
नंबर पांच, डेरा जगतपुरा के वार्ड नंबर एक, चौरां के आठ, गाजेवास के तीन,
पसियाना के आठ और जोगीपुर के चार, ब्लाक भूनरहेड़ी के गांव मशाल बस्ती के
वार्ड पांच, महिमा के वार्ड नंबर एक और दो, भंबुआ के वार्ड नंबर सात समेत
अन्य कई गांवों के वार्डों में पंचों के उपचुनाव होंगे।
नामांकन पत्रों की पड़ताल के दौरान आठ उम्मीदवारों के कागज रद
पटियाला।
जिले में 14 जून को को खाली पदों पर होने वाले सरपंच व पंचों के उपचुनाव
के लिए वीरवार को नामांकन पत्रों की पड़ताल के बाद सरपंच के लिए कुल 44
उम्मीदवार और पंच के लिए 62 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं।
एडिशनल जिला
चुनाव अधिकारी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि तीन जून तक सरपंच के पदों के
लिए कुल 50 उम्मीदवारों की ओर से रिटर्निंग अधिकारियों के पास अपने नामांकन
पत्र दाखिल किए गए थे।
कागजों की पड़ताल दौरान छह उम्मीदवारों के कागज सही
नहीं पाए गए। पंचों के पदों के लिए जिले में 64 उम्मीदवारों ने नामांकन
पत्र दाखिल कराए थे, जिनमें से दो को रद कर दिया गया है। पंच के लिए कुल 62
उम्मीदवारों के कागज योग्य पाए गए हैं।
असलहा उठाकर चलने पर पाबंदी
पटियाला।
जिला मजिस्ट्रेट इंदु मल्होत्रा ने आर्म्स एक्ट की धारा 21 तहत विशेष
अधिकारों का उपयोग करते हुए 14 जून को जिले में सरपंचों व पंचों के होने जा
रहे उपचुनाव से जुड़े क्षेत्रों में 16 जून तक सभी असलहा धारकों को असलाह
उठाने पर पाबंदी लगा दी है। यह आदेश 16 जून तक लागू रहेंगे। चुनाव आयोग की
तरफ से 14 जून को जिला में उपचुनाव के मद्देनजर हथियार लेकर चलने पर पाबंदी
लगाने के आदेश जारी किए हैं।