फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Monsoon: पंजाब में पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी, कपूरथला में हल्की बरसात से गिरा पारा

Fri, 04 Jul 2025 12:21 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

छह व सात जुलाई को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, एसएएस नगर और रूपनगर जिलों व आसपास के इलाकों में बहुत भारी बारिश 12 सेंटीमीटर या उससे अधिक होने की संभावना है।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में शनिवार से पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान पंजाब के उत्तरी, पूर्वी भागों में कुछ स्थानों पर 7 सेंटीमीटर से अधिक बारिश होने की संभावना है। वहीं शुक्रवार को कपूरथला में बरसात से माैसम सुहाना हो गया। 

विज्ञापन


छह व सात जुलाई को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, एसएएस नगर और रूपनगर जिलों व आसपास के इलाकों में बहुत भारी बारिश 12 सेंटीमीटर या उससे अधिक होने की संभावना है। इससे तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की कमी दर्ज की जा सकती है। 

वीरवार को पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। इससे पंजाब के तापमान में 1 डिग्री की कमी दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के पास बना है, लेकिन अमृतसर का अधिकतम पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया। वहीं सबसे अधिक 38.6 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया।
विज्ञापन


अमृतसर का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री, लुधियाना का 35.4 डिग्री, पटियाला का भी 35.4 डिग्री पठानकोट का 34.2 डिग्री, फिरोजपुर का 33.8 डिग्री और जालंधर का 34.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 26.7 डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना का 27.4 डिग्री, पटियाला का 28.6 डिग्री, पठानकोट का 27.3 डिग्री, बठिंडा का 28.2, फरीदकोट का 30.9 डिग्री और जालंधर का 26.5 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 1.9 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। सबसे कम 23.4 डिग्री का न्यूनतम पारा होशियारपुर का दर्ज किया गया।

बारिश से फ्लाइट प्रभावित

अमृतसर में हुई मूसलाधार बारिश से मौसम शानदार हो गया पर श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आने-जाने वाली उड़ान प्रभावित हुईं। बारिश वीरवार सुबह करीब छह बजे से ही शुरु हो गई। सुबह आसमान में काले बादल छा गए। इससे तापमान में काफी  कमी आई।

जानकारी के मुताबिक सुबह दिल्ली से आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट 7.15 की बजाए 8.02 मिनट पर पहुंची। इसी तरह सुबह 10.40 पर श्रीनगर से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट शाम 4.21 बजे लैंड हुई। बर्मिघम से आने वाले एयर इंडिया की फ्लाइट जोकि सुबह 11.05 बजे पहुंचती है। वह 12.01 बजे पहुंची। सुबह 8.05 पर श्री नगर को जाने वाली फ्लाइट ने दोपहर 2.22 बजे उड़ान भरी। सुबह 9.15 पर दुबई जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट ने 10.30 बजे उड़ान भरी। इसके अलावा 11.30 बजे बर्मिघम जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट ने 2.26 पर उड़ान भरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें