सुनाम में फ्लैग मार्च का नेतृत्व करते एसडीएम व डीएसपी।
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशासन व पंजाब पुलिस ने इलाके में फ्लैग मार्च निकाला। एसडीएम राजदीप सिंह बराड़ और डीएसपी जश्नदीप सिंह गिल के नेतृत्व में कई वाहनों में सवार पुलिस व केंद्रीय बल के जवान शहर के बीच से गुजरे। एसडीएम ने अपील की कि लोग आजाद तौर पर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। किसी लालच या दबाव में नहीं आएं। फ्लैग मार्च नया बाजार, पीरां वाला चौक, सिनेमा रोड, शिव निकेतन चौक, माता मोदी रोड, बस स्टैंड रोड से गुजरा।