रोपड़ में स्ट्रांग रूम के बाहर लगी पीने के पानी की टोटियों की हालत।
- फोटो : अमर उजाला
जिले के तीन विधान सभा हलकों की वोटिंग मशीनों को सुरक्षित रखने के लिए चुनाव आयोग की ओर बनाए गए स्ट्रांग रूमों के बाहर अव्यवस्थाओं का आलम है। यह आरोप उम्मीदवारों के नुमाइंदों ने लगाते हुए कहा वहां पीने के पानी और ठहरने का पर्याप्त इंतजाम नहीं है। इससे उन्हें समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
श्री चमकौर साहिब विधानसभा हलके से आम आदमी पार्टी के नुमाइंदे एनपी राणा और कैप्टन प्रहलाद सिंह वा कांग्रेस पार्टी के नुमाइंदे संत सिंह बिट्टू ने बताया कि स्ट्रांग रूम के बाहर नुमाइंदों के बैठने के लिए उचित प्रबंध नहीं हैं। बैठने के लिए बेंच रखे गये है, जो कि ठंड के मौसम में समस्या गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने उन्हें पीने के पानी की व्यवस्था कराने के बात भी कही थी। स्ट्रांगरूम के बाहर जो टोटियां लगी हुई हैं, उनमें से पानी नहीं आ रहा है। रात को ठहरने के लिए भी यहां पर कोई व्यवस्था नहीं है।
रात में ठंडी हवा के कारण वह बीमारियों से घिर सकते है। इन्होने कहा कि यहां पर गद्दे ओर कंबलों की व्यवस्था करवाने की बात चुनाव अधिकारी से कही गई थी पर अभी तक उन्हें कुछ न मिल सका। आयोग ने नुमाइंदों की सुविधा के लिए स्ट्रांग रूम के बाहर एलसीडी लगाई है। बैठने के लिए उचित व्यवस्था न होने के कारण उनमें रोष है।
गौरतलब है कि श्री आनंदपुर साहिब की वोटिंग मशीनों के लिए बनाये गये स्टांग रूम के बाहर टेंट लगाकर कुर्सियों की व्यवस्था की गई है रोपड़ ओर श्री चमकौर साहिब के स्ट्रांग रूम के बाहर बरामदेे में नुमाइंदों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
प्रत्याशियों के नुमाइंदों ने मांग कि है कि प्रशासन दिन में बैठने और रात को ठहरने के लिए उचित प्रबंध करे। उधर इस संबंध में एसडीएम उदयदीप सिंह ने कहा कि प्रशासन की तरफ से नुमाइंदों के लिए सारे प्रबंध किए गए है। यदि किसी को प्रबंधों में शिकायत है तो वह उनसे संपर्क कर सकता है।