लायंस क्लब सुप्रीम द्वारा सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जल बचाओ पर भाषण और पेंटिंग मुकाबले करवाए गए। इस मौके पर जिला शिक्षा विभाग के डिप्टी डीओ प्रवीण जिंदल भी खास तौर पर शामिल हुए। समारोह में क्लब के पूर्व जिला गवर्नर एमजेएफ लायन डॉ. मनमोहन कौशल शामिल हुए।
भाषण मुकाबलों में सीनियर वर्ग में नीतू ने पहला, अंजली ने दूसरा और सिमरनदीप कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया जबकि जूनियर वर्ग में दिशा पहले, मुस्कान दूसरे और जश्न को तीसरा स्थान मिला। पेंटिंग मुकाबले के सीनियर वर्ग में वंदना पहले, मनप्रीत कौर दूसरे व राधिका तीसरे स्थान पर रही। जूनियर वर्ग में प्रियंका पहले, गुरविंदर कौर दूसरे और शुभकीर्ति तीसरे स्थान पर रही। सभी को स्कूल प्रबंधन और लायंस क्लब सदस्यों की ओर से सम्मानित किया गया।
मुख्य मेहमान प्रवीण जिंदल, प्रिंसिपल राम भूषण और प्रो. आरके शर्मा ने स्कूल में एक वाटर सेव क्लब का गठन करने की भी घोषणा की। इसमें स्कूल के चार हाउस में 25-25 सदस्य लिए जाएंगे जो पढ़ाई के साथ पानी बचाने की मुहिम का हिस्सा बनेंगे। इस मौके पर लायंस क्लब सुप्रीम प्रधान संजीव दत्ता, रीजन चेयरपर्सन महेश पाठक, आईपीएच कोछड़, हेमंत गोयल, दर्शन सिंह लाला, सुभाष बसी, हितेश गुप्ता, सुरेश कुमारी, रीमा जोशी, शमीम सुल्ताना, कर्मजीत कौर, रुपिंदर कुमार, यशू नारायण, इकबालजीत कौर, कुलवंत कौर, मेहर मोहम्मद, निरलंभ कौर और सविता मौजूद थी।