फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार

Fri, 15 Nov 2013 11:54 PM IST
अमर उजाला,पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रोपड़। रोपड़ जेल का एक कैदी अमृतसर के गांव राईया के नजदीक एक ढाबे से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। एसएसपी इंदर मोहन सिंह ने मामले में लापरवाही बरतने वाले एक एएसआई समेत छह पुलिस मुलाजिमों को मुअत्तल कर दिया है।
विज्ञापन


एसपी हेड क्वार्टर हरमीत सिंह हुंदल नेे पत्रकारों को बताया कि जिला जेल के 6 पुलिस मुलाजिम जेल में बंद कैदी जगदीप सिंह जज्गा को अमृतसर की अदालत में पेशी भुगतने के लिए लेकर गए थे। रोपड़ जेल लाते समय यह कैदी राईयां के पास एक ढाबे पर पुलिस मुलाजिमों को चकमा देकर फरार हो गया।

जगदीप सिंह कत्ल की कोशिश और आर्म्स एक्ट व अन्य धारायों के तहत थाना मत्तेवाल में दर्ज मामलों के तहत जेल में बंद था। एसएसपी इंदर मोहन सिंह ने इस मामले में लापरवाही बरतने वाले एक एएसआई कुलविंदर सिंह गाड़ी चालक सुभाष चंद और चार अन्य हेड कांस्टेबल रमेश कुमार, राजन कुमार, रविंदर सिंह और अमनदीप सिंह को मुअत्तल कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस सबंध में थाना ब्यास में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें