फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला जेल में बंदी ने की आत्महत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पटियाला की सेंट्रल जेल में बंदी ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। बंदी लोहे की जाली के साथ कपड़े की रस्सी बनाकर फंदा लगा रहा था, लेकिन जेल स्टाफ ने उसे बचा लिया। जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना त्रिपड़ी पुलिस ने दीपक कुमार को नामजद किया है।
पटियाला जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट हरबंस लाल के अनुसार दीपक कुमार निवासी एकता विहार दीप नगर त्रिपड़ी जेल में मुर्गी अहाते में बंद था। बैरक में उसका कैदी के साथ लड़ाई-झगड़ा हो गया, जिसके बाद उसे एक अलग अहाता नंबर-10 चक्कियां में बंद किया गया था। इसी बीच उसने आत्महत्या करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि वीरवार को भी जेल में एक कैदी ने लोहे के जंगले में सिर मार कर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। इस कैदी को भी लड़ाई-झगड़े के बाद अलग बैरक में रखा गया था। ड्यूटी पर मौजूद जेल स्टाफ ने कैदी को बचाकर जेल अस्पताल में दाखिल कराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें