फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों में प्राची, लड़कों में लवनीत बेस्ट एथलीट

Fri, 26 Feb 2016 02:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी महिंदरा कालेज में आयोजित 140वां खेल समारोह वीरवार को संपन्न हो गया। इसमें लड़कियों में बेस्ट एथलीट प्राची और लड़कों में लवनीत सल्होत्रा घोषित किए गए। इस मौके पर मुख्य मेहमान डीआईजी बलकार सिंह सिद्धू ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


सिद्धू ने स्टूडेंट्स को कहा कि उन्हें ज्यादा से ज्यादा खेलों में भाग लेना चाहिए, क्योंकि खेलों में भाग लेने से सेहत के साथ-साथ दिमाग भी तंदरुस्त और आपसी भाईचारक सांझ कायम रहती है।

इसके अलावा नौकरियों में भी खिलाड़ियों का कोटा अलग रखा जाता है और नौकरियां मिलने की संभावना बढ़ती है। जिन स्टूडेंट्स ने आज इन खेलों में भाग लिया, लेकिन कोई स्थान हासिल नहीं कर सके, उनको निराश होने के बजाय अगले साल होने वाले मुकाबलों में विजेता बनने के लिए अभी से मेहनत करनी चाहिए।
विज्ञापन


कालेज के प्रिंसिपल डा. सुखबीर सिंह थिंद ने कहा कि उन्हें कालेज के स्टूडेंट्स पर मान है कि वह हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रहे हैं।

आज हुए विभिन्न खेल मुकाबलों के नतीजों के मुताबिक लड़कियों में प्राची एमएम छात्रा ने 800, 200, 100 मीटर रेस और लंबी छलांग में पहला स्थान, जबकि तिहरी छलांग में दूसरा, ऊंची छलांग में तीसरा स्थान, वहीं रीतु बीए दूसरे भाग की छात्रा ने तिहरी छलांग, ऊंची छलांग, नेजा फेंकने में पहला स्थान, डिस्कस, लांग जंप व 100 मीटर रेस में तीसरा स्थान, राजविंदर कौर एमए दूसरा साल की छात्रा ने गोला फेंक में पहला स्थान, 800, 200, 100 मीटर रेस व लंबी छलांग में दूसरा स्थान और तिहरी छलांग में तीसरा स्थान हासिल किया।

बीएससी छात्रा हरमनदीप कौर ने 400 मीटर रेस में तीसरा स्थान हासिल किया। बीएससी की सुखदीप कौर ने डिस्कस थ्रो में पहला, गोला फेंक में दूसरा, राजवीर कौर ने डिस्कस थ्रो व गोला फेंक में तीसरा, बीए की परनीत कौर ने ऊंची छलांग में दूसरा, पीजीडीसीए की अनु ने 200 मीटर रेस में तीसरा, गगनदीप ने नेजा फेंकने में तीसरा, एमए भाग दूसरा की ज्योति कंबोज ने 800 मीटर रेस में तीसरा, बीए के रजिंदर सिंह ने 800, 400 मीटर रेस में पहला, 5000 मीटर में तीसरा व तिहरी छलांग में तीसरा, बीए के जोगा सिंह ने 1500, 5000 व 10 हजार मीटर रेस में पहला, 800 मीटर में दूसरा, बीए के सतपाल सिंह ने 10 हजार, 800 मीटर रेस में तीसरा, बीए के हरप्रीत सिंह ने रिले रेस में पहला, 100, 400 व नेजा फेंक में दूसरा स्थान, 1500 मीटर रेस में तीसरा, जगमोहन सिंह ने 400 में तीसरा, 200 में दूसरा स्थान हासिल किया।

लवप्रीत सिंह ने गोला फेंक में दूसरा, डिस्कस में तीसरा, साजन ने डिस्कस थ्रो में पहला, गोला फेंक में तीसरा, अंशुमन चोपड़ा ने गोला फेंक में पहला, डिस्कस में दूसरा, अमृतपाल सिंह ने रिले रेस, तिहरी छलांग में दूसरा और ऊंची छलांग में तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें