फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपीएससी एचडीओ रिजल्ट: हॉर्टिकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर के 101 पदों का रिजल्ट जारी, खुशदीप सिंह प्रथम

Mon, 28 Sep 2026 09:46 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला

सार


इंटरव्यू प्रक्रिया सोमवार को ही संपन्न हुई और समय पर परिणाम घोषित होने से सफल उम्मीदवारों में खुशी की लहर है। चयनित अभ्यर्थी पीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
पीपीएससी एचडीओ रिजल्ट जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब लोक सेवा आयोग (पीपीएससी) ने बागवानी विभाग में बागवानी विकास अधिकारी (एचडीओ-ग्रुप ए) के 101 पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम सोमवार को जारी कर दिया। आयोग ने साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसी दिन मेरिट सूची भी सार्वजनिक की।

विज्ञापन

भर्ती के लिए 888 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। लिखित परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर 135 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट तैयार की गई।

परिणाम के अनुसार खुशदीप सिंह ने 358.95 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। लवदीप कौर 358.35 अंकों के साथ दूसरे और नरदेव सिंह 354 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
 
विज्ञापन

 
पीपीएससी के अनुसार चयन प्रक्रिया निर्धारित नियमों और वस्तुनिष्ठ मानकों के आधार पर पूरी की गई है। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति संबंधित विभाग की ओर से दस्तावेजों के अंतिम सत्यापन और अन्य आवश्यक जांच पूरी होने के बाद होगी। आयोग ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने की बात कही है। 101 अधिकारियों के चयन से बागवानी विभाग में अधिकारियों की कमी दूर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें