रिहायशी एरिया से कोयले भरते वक्त उड़ने वाली काली धूल से दुखी प्रेम नगर
वासियों ने शुक्रवार को 12 दिन बाद फिर रेलवे गोदाम पर ट्रकों का चक्का जाम
कर दिया।
धरनाकारियों ने कहा कि एसडीएम रवजोत कौर गरेवाल सहित पुलिस के कई
आला अधिकारियों ने उन्हें 4 मई को लिखित आश्वासन दिया था कि यहां पर कोयले
के रैक नहीं भरे जाएंगे, लेकिन कोयला यहां उतरना बंद नहीं हुआ। दूसरी और
पुलिस ने लोगों की समस्या की तरफ ध्यान देने के बजाय ट्रेन से ट्रकों में
कोयला भरने का काम जारी करवाए रखा।
लोगों ने कहा कि शनिवार को वह बड़ा
संघर्ष करने की तैयारी करेंगे और चार मई को लिखित आश्वासन के बाद संबंधित
अधिकारियों और नेताओं से भी बात करेंगे।