फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: नाभा में थाना इंचार्ज की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, नशा तस्करों का कर रहा था पीछा; हुआ गंभीर घायल

Thu, 09 Jul 2026 03:06 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला

सार

सदर थाना नाभा के SHO जसप्रीत सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ नशा तस्करों का पीछा कर रहे थे। इस दौरान पुलिस और तस्करों की गाड़ियों में टक्कर हो गई।
विज्ञापन
घायल पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाभा में तस्करों का पीछा करते समय थाना सदर नाभा के इंचार्ज जसप्रीत सिंह की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें थाना इंचार्ज घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए राजिंदरा अस्पताल रेफर किया गया है। नाभा के गांव धंगेडा के पास तस्करों का पीछा कर रही पुलिस पार्टी की गाड़ी का हादसा हो गया। 
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, सदर नाभा थाने के SHO जसप्रीत सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ तस्करों का पीछा कर रहे थे। इस दौरान पुलिस और तस्करों की गाड़ियों में टक्कर हो गई। हादसे में एसएचओ जसप्रीत सिंह घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए सरकारी अस्पताल नाभा ले जाया गया। फर्स्ट एड के बाद डॉक्टरों ने उन्हें पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर तस्कर हादसे के बाद अपनी गाड़ी मौके पर छोड़कर भागने में कामयाब हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें