फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, तैयारियां शुरू

Mon, 06 Jul 2015 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना डिजिटल इंडिया के अंतर्गत गांव ढुडीके भी 25 अगस्त को इंटरनेट से जुड़ जाएगा। लाला लाजपत राय पंजाब नेशनल बैंक के संस्थापक होने के कारण इस गांव को इस बैंक ने गोद लिया हुआ है और इस प्रोजेक्ट पर होने वाला खर्च भी पीएनबी को करना है।
विज्ञापन


गृहमंत्री राजनाथ सिंह लाला लाजपत राय मार्ग के निर्माण, अजीतवाल से गांव ढुडीके लिंक सड़क पर रेलवे लाइन पर फ्लाई ओवर  निर्माण के अलावा मोगा में पीडबलयूडी के पुराने आराम घर वाली जगह पर 10 करोड़ रुपये की लागत से म्यूजियम बनाने की मांग को पूरा करने का भरोसा दिया है।

लाला लाजपत राय यादगारी कमेटी के जनरल सचिव रणजीत सिंह धना और कमेटी मेंबर मोहन लाल ने बताया कि गांव ढुडीके को इंटरनेट सेवा से जोड़ने के प्रोजेक्ट का 25 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। इस समागम के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


समागम के  प्रबंधों के लिए पंजाब सैर सपाटा और सांस्कृतिक विभाग की प्रिंसिपल सेक्रेटरी अंजलि भावड़ा के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने सोमवार को गांव का दौरा किया और मीटिंग कर रूपरेखा भी तैयार की। इस मीटिंग में विभाग के डायरेक्टर नवजोतपाल सिंह रंधावा, डिप्टी कमिश्नर मोगा परमिंदर सिंह गिल, एसडीएम सुरिंदर कौर शामिल हुए।  

रणजीत सिंह और मोहण लाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहले लाला लाजपत राय के 150वें जन्म दिन मौके इस वर्ष की बीती 28 जनवरी को आने की योजना थी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की आमद कमेटी के लिए केंद्रीय सांस्कृतिक और सैर सपाटा मंत्री डॉ. महेश शर्मा को चेयरमैन बनाया गया है।

इस 13 सदस्यीय कमेटी में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, हरियाणा के मुख्य मंत्री के अलावा केंद्रीय सांस्कृतिक मामले के अधिकारियों के अलावा एमडी पंजाब नेशनल बैंक, प्रधान डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी, ज्वाइंट सेक्रेटरी सांस्कृतिक पंजाब, सेक्रेटरी लाला लाजपत राय कमेटी ढुडीके को शामिल किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की आमद के लिए गृह मंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली में बीती 23 अप्रैल और 19 मई को मीटिंगें हो चुकी हैं। इन मीटिंगों में गृहमंत्री ने गांव नवा चूहड़चक से गांव ढुडीके तक 18 फुट लाला लाजपत राय मार्ग के निर्माण, अजीतवाल से गांव ढुडीके लिंक सड़क पर रेलवे लाइन पर फ्लाई ओवर निर्माण के अलावा मोगा में पीडबलयूडी के पुराने आराम घर वाली जगह पर 10 करोड़ रुपये की लागत से म्यूजियम बनाने की मांग को पूरा करने का भरोसा दिया है।

कमेटी मेंबर मोहण लाल ने कहा कि वह गांव ढुडीके सरकारी कॉलेज में से जगरांव तबदील की साइंस की लैब और कक्षाएं वापस गांव ढुडीके कॉलेज में भेजने की मांग भी रखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें