पंजाबी यूनिवर्सिटी की ओर से सालाना खेल समागम का आयोजन किया गया। इसमें 2013-14 खेल सेशन दौरान अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय व अखिल भारतीय इंटरयूनिवर्सिटी मुकाबलों में शानदार प्राप्तियां करने वाले 300 से अधिक खिलाड़ियों, 50 कोच और 12 खेल शख्सियतों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
समागम के मुख्य मेहमान वाइस चांसलर डा. जसपाल सिंह रहे, जबकि एसोसिएशन आफ इंडियन यूनिवर्सिटीज के संयुक्त सचिव डा. गुरदीप सिंह विशेष मेहमान के तौर पर पहुंचे।
डायरेक्टर स्पोर्ट्स ने यूनिवर्सिटी की खेल प्राप्तियों संबंधी रिपोर्ट पेश की। इस मौके पर नेशनल कालेज आफ फिजिकल एजूकेशन चुपकी की किश्ती चालक सोनिया राणा को सर्वोत्तम खिलाड़ी का अवार्ड दिया गया और 1.62 लाख का नगद पुरस्कार दिया गया। स्पोर्ट्स अथारिटी आफ इंडिया के हैंडबाल कोच बिक्रमजीत सिंह को उपकुलपति कोच आफ द ईयर अवार्ड और नगद पुरस्कार दिया गया।
इसके साथ ही पद्मश्री बहादुर सिंह चौहान मुख्य कोच भारतीय एथलेटिक टीम, द्रोणाचार्य सुखचैन सिंह चीमा, मुख्य बाक्सिंग कोच एनआईएस टीएल गुप्ता, प्रिंसिपल हरमिंदर कौर व स्वर्गीय लाभ सिंह धालीवाल मुक्केबाजी कोच को जीवन भर की खेल प्राप्तियों के लिए नगद पुरस्कारों के साथ सम्मानित किया गया।
प्रिंसिपल सिमरत कौर, डा. खुशविंदर कुमार, डा. गोबिंद सिंह, डा. दर्शन सिंह, डा. ओंकार सिंह, प्रोफेसर सुरजीत सिंह, डा. शविंदर सिंह छीना, प्रोफेसर आज्ञाजीत सिंह को भी सम्मानित किया गया। खेल शख्सियतों केपीएस बराड़, डा. जसबीर सिंह, हरभजन सिंह संधू, धरमिंदरपाल सिंह चहल, कोच हरप्रीत सिंह हुंदल, एसएस पन्नू, सतविंदर सिंह, नरदेव सिंह पंजाब पुलिस, इंद्रजीत सिंह, मुकेश चौधरी, मोहित अश्विनी, कृष्ण कुमार, पीयूष शर्मा रूड़की, पूरन सिंह भंगू, जगजीत सिंह, सुखदेव सिंह, डा. कौर सिंह, सुरेश सैनी, ललित कुमार, कमाल खान, संजय गुरनायक, डा. कल्पना देबनाथ, परमजीत शर्मा, महिंदर सिंह ढिल्लों, वीके वर्मा, जसवंत सिंह को भी सम्मानित किया गया।
पंजाबी यूनिवर्सिटी को माका ट्राफी जिताने के लिए योगदान डालने वाले तीन कालेजों नेशनल कालेज आफ फिजिकल एजूकेशन चुपकी पंजाबी यूनिवर्सिटी कैंपस, पब्लिक कालेज समाना को क्रमवार एक लाख, 51 हजार और 31 हजार के नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
पंजाबी यूनिवर्सिटी इंटर कालेज खेल मुकाबलों के पुरुष व महिला वर्ग की ट्राफियां महाराजा यादविंदरा सिंह व राजकुमारी अमृत कौर ट्राफी नेशनल कालेज आफ फिजिकल एजूकेशन चुपकी ने जीतीं और इस कालेज के प्रिंसिपल डा. जीत सिंह व खिलाड़ियों ने सम्मान प्राप्त किए।