फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में 27 मिनी बस को जारी हुए परमिट

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। जंगलात मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने कहा कि गांवों में लोगों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए राज्य में तीन हजार मिनी बसों को परमिट बांटने की शुरुआत की गई है। इसी के तहत पटियाला में दो दिनों में 134 परमिट बांटे गए। इनमें से 27 परमिट बुधवार को सौंपे गए। बता दें कि एसडीएम दफ्तर में घर-घर रोजगार व कारोबार के तहत एक समागम का आयोजन करवाया गया था। इसमें धर्मसोत ने पटियाला के पांच, दूधनसाधां के दो, राजपुरा के सात, समाना व पातड़ां के तीन-तीन और नाभा के सात लोगों को सांकेतिक तौर पर परमिट सौंपे। उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्ट विभाग ने लोगों को आरसी व ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन जारी करना शुरू कर दिया है। इस मौके पर हिम्मत सिंह, गुरनूर सिंह, गुरप्रीत सिंह, रुपिंदर सिंगला और सुखविंदर कौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें