फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के लोगों को मिले 300 यूनिट मुफ्त बिजली : सिद्धू

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने बीते दिनों पंजाब में उनकी सरकार के आने पर 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा की थी। अब इसी तर्ज पर बिजली के बकाया बिल को लेकर निशाने पर आए नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को ट्वीट करते हुए पंजाब सरकार से लोगों को बिना कट के 24 घंटे और 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की मांग की।
विज्ञापन

सिद्धू ने इस संबंधी रविवार को ट्वीट में लिखा कि पंजाब सरकार पहले से ही 9000 करोड़ की सब्सिडी देती है। लेकिन हमें घरेलू और इंडस्ट्रियल उपभोक्ताओं को 10-12 रुपये प्रति यूनिट सरचार्ज के बजाय 3-5 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली देनी चाहिए। साथ ही 24 घंटे की सप्लाई, कोई बिजली कट नहीं और 300 यूनिट तक फ्री में बिजली दी जानी चाहिए।
सिद्धू ने आगे कहा कि कांग्रेस हाईकमान लोगों के हित में तैयार 18 प्वाइंट वाले एजेंडे से काम करे। वह पूर्व बादल सरकार द्वारा हस्ताक्षरित बिजली खरीद समझौतों का विरोध करते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले सिद्धू ने आरोप लगाया था कि पंजाब किसी अन्य राज्य से अधिक पैसे देकर बिजली खरीदता है। सिद्धू ने कहा था कि पूर्व बादल सरकार ने तीन कंपनियों से बिजली खरीद की बात तय की थी। 2020 तक पंजाब इन्हीं से बिजली लेता रहा था, लेकिन अब पंजाब को नेशनल ग्रिड से बिजली लेनी चाहिए, क्योंकि यहां सस्ती बिजली मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें